फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एआरटीओ कार्यालय में कार्य बहिष्कार से लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने एआरटीओ कार्यालय में 10 से 12 बजे तक कार्य बहिष्कार किया। इसकी वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। 12 बजे काम शुरू हो पाया।
विज्ञापन


15 जून को रुद्रप्रयाग में एक ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में दिल्ली और अन्य स्थानों के 15 लोगों की मौत हो गई थी। शासन की ओर से इस मामले की जांच की गई थी। जिसमें ब्रह्मपुरी परिवहन चौकी में तैनात दो कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। कर्मचारी तब से निलंबित चल रहे हैं।



मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ ऋषिकेश शाखा के अध्यक्ष दीपक पांडेय ने बताया कि ब्रह्मपुरी और भद्रकाली में सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक परिवहन विभाग की चेक पोस्ट खुलती है। दिल्ली का यह टैंपाे ट्रैवलर रात को आगे निकल गया।
विज्ञापन


ऐसे में इस घटना के लिए तपोवन पुलिस चौकी में रात की ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए थी। परिवहन विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित कर एकतरफा कार्रवाई की गई है।



उन्होंने कहा कि यदि संघ की मांगों को नहीं माना जाता है तो परिवहन विभाग मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ मंगलवार से चार दिवसीय संपूर्ण कार्य बहिष्कार करेगा। 6, 7, 8 और 9 अगस्त को कर्मचारी काम से अलग रहेंगे। कार्य बहिष्कार करने वालों में रोमेश अग्रवाल, सुरेश कोटनाला, अनूप लिंगवाल, कमल प्रसाद गौड़, शेखर सैनी, बरखा, हरीश भद्री आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें