फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शिविर में लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

Wed, 30 Sep 2026 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। नगर निगम की ओर से स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में पर्यावरण मित्रों, सफाई नायकों और निगम कर्मियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। राजकीय उपजिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. आनंद राणा और मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए रक्तचाप, रक्त शर्करा, नेत्र जांच समेत सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। चिकित्सकों ने पर्यावरण मित्रों को मौसमी बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक अमित नेगी, राजन भट्ट और संतोष गुसाईं सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें