फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पानी के लिए तरस रहे फल्दाकोट, कंडवाल व कुकरेती धार के लोग

Fri, 25 Apr 2025 01:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फल्दाकोट मल्ला, कंडवाल गांव और कुकरेती धार के ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। हर घर जल नल योजना के तहत लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी ग्रामीण पानी के लिए भटक रहे हैं। गर्मी के कारण प्राकृतिक स्रोत भी सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं। वर्ष 1992-93 में निर्मित फल्दाकोट पंपिंग योजना से फल्दाकोट मल्ला, कंडवाल गांव, कुकरेती धार के अतिरिक्त एक दर्जन से अधिक गांवों को हर घर जल नल योजना से जोड़ा गया है। वर्तमान में पर्याप्त आपूर्ति न होने पर लगातार इन गांवों में पेयजल संकट बना हुआ है। योजना के तहत कंडवाल गांव, फल्दाकोट मल्ला, कुकरेती धार में हर तीसरे दिन पेयजल टैंक से पेयजल आपूर्ति के लिए पानी छोड़ा जाता है। स्थानीय ग्रामीण रामप्यारी देवी, विद्या देवी, प्रेमलाल, सुंदरी देवी, रामलाल, राजेश्वरी देवी, शांति देवी, कमल किशोर कंडवाल ने बताया कि इन गांवों में करीब 150 से अधिक परिवार रहते हैं। गांव के लोग प्राकृतिक पेयजल स्रोत से पानी ढोने को मजबूर हैं। गर्मी के कारण फल्दाकोट तल्ला, सुराई धार के प्राकृतिक पेयजल स्रोत सूख गए हैं। ग्रामीण कंडवाल गांव, फल्दाकोट मल्ला के एक मात्र प्राकृतिक पेयजल स्रोत तूनी पानी से ही प्यास बुझा रहे हैं। गांवों में बुजुर्ग ग्रामीणों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजगार के लिए बाहर गए हुए ग्रामीण गांव में पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण अपने गांव आने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें