फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 गांवों के लोगों को मिले बदरीनाथ जाने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता रमावल्लभ भट्ट ने पौड़ी जिले के 54 गांवों के लोगों को बदरीनाथ धाम जाने की अनुमति दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पौड़ी जिले के कोट, पाबों और पौड़ी, ब्लॉक के करीब 54 गांव के लोग बदरीनाथ धाम तीर्थ पुरोहित का काम करते हैं। इन लोगों की वहां पर पुश्तैनी संपत्ति भी है। 2020 से वह अपने संपत्ति की देखरेख नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से से तीन जिलों के लोगों केे ही बदरीनाथ जाने की अनुमति दी गई है। पौड़ी जिले के 54 गांवों के लोगों को जाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें