क्रेजी मेले में लोकगायक प्रीतम भरतवाण के गीतों को सुनने के लिए उमड़ी प्रशंसकों की भीड़। स्रोत आ
नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला अंतर्गत क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला-2026 में गढ़वाली लोक गायक जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने अपने सुरों का जादू बिखेरा। लोकगायक के गीतों को सुनने के लिए उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी। लोकगायक ने अपने जागर से श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने अपने श्रृंखलाबद्ध गढ़वाली और कुमाऊनी गीतों से दर्शकों को आकर्षित किया। जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने मैती जात्रा..., नरसिंह जागर..., शिव जी कैलाश रंदीना..., चल मेरी सरूली किम्सडिहाट मां..., तेरा बाजुबंद..., मोड़ी रख्या खोली..., मेरी बसंती... आदि गीतों की प्रस्तुति दी। क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला के पांचवें दिन स्व. रमेश चंद्र डिमरी की स्मृति में ओपन महिला, पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेले में काव्य संगोष्ठी भी आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय कवि अशोक क्रेजी, विरेन्द्र सेमवाल समेत कई कवियों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। इस मौके पर नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, मनीष डिमरी, हिमांशु बिजल्वाण, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, रामावल्लभ भट्ट, सुरेन्द्र भंडारी, दिनेश व्यास, विनोद खंडूड़ी, बृजेश गिरी, लक्ष्मण भंडारी, गजेंद्र सजवाण, स्वाति पोखरियाल, विनोद सकलानी आदि शामिल रहे।