हिंदू संगठनों और राष्ट्रीय सैनिक संस्था से जुड़े लोगों ने क्षेत्र में बाहरी लोगों के सत्यापन कर उनके दस्तावेजों को जांच करने की मांग की है।
बजरंग दल कार्यकर्ता नरेश उनियाल ने कहा कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बाहरी लोगों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। चोरियों एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है। इसलिए बाहरी दुकानदारों, किराएदारों, फड़-ठेली वालों और गांव में फेरी वालों सत्यापन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे काफी हद तक चोरियों एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सकेगी।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था से जुड़े पूर्व सैनिक बीपी शर्मा और अशोक वर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों को अपनी दुकानें या मकान किराए पर देने से पहले उसमें रहने वालों की अच्छी तरह पड़ताल कर लेनी चाहिए। पुलिस से सत्यापन भी करवाना चाहिए, ताकि भविष्य में आने वाले परेशानियों से बचा जा सके।