फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: यात्रियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Fri, 09 Oct 2026 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। स्वच्छता पखवाड़ा और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अभियान के तहत शुक्रवार को योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर रेल जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों, कचरा पृथक्करण और स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने और गीले व सूखे कचरे सहित विभिन्न प्रकार के कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने स्वच्छता बनाए रखने में यात्रियों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान यात्रियों से स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में सुझाव और प्रतिक्रियाएं भी ली गईं ताकि यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके। मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन ने यात्रियों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने, कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने और रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें