फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: टिकट काउंटर पर कर्मचारियों का संकट, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएक ही कर्मचारी बनाता है रिजर्वेशन और जनरल टिकट, लगती है काउंटर पर लाइन
विज्ञापन

I

Iकोहरे से बंद चार ट्रेनें मार्च से हो जाएंगी शुरू, दबाव के साथ बढ़ेगी परेशानीI



योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर टिकट बनाने के लिए यात्रियों के पसीने छूट रहे हैं। टिकट काउंटर पर कर्मचारियों की कमी है। एक ही कर्मचारी जनरल और रिजर्वेशन टिकट काटता है। इससे लोगों को लाइन में जूझना पड़ता है।



योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन में कर्मचारियों का संकट बना है। अधिकांश पद सृजित नहीं हैं। वर्तमान में वाणिज्य विभाग में छह कर्मचारी तैनात हैं। इन कर्मचारियों से पार्सल बुकिंग, क्लाक रूम, जनरल और रिजर्वेशन के टिकट बनवाए जाते हैं। छह कर्मचारियों में दो कर्मचारी कभी साप्ताहिक अवकाश और अन्य छुट्टी पर रहते हैं। ऐसे सबसे ज्यादा परेशानी टिकट काउंटर पर होती है। एक ही कर्मचारी जनरल और रिजर्वेशन का टिकट बनाता है। इससे यात्रियों को लाइन में जूझना पड़ता है। वर्तमान में योगनगरी रेलवे स्टेशन से सात ट्रेनों का संचालन हो रहा है। कोहरे के कारण बंद की गई चार ट्रेनें मार्च से संचालित हो रही है। ऐसे में रेलवे स्टेशन यात्रियों का दबाव बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iयोगनगरी रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग में कर्मचारियों की संख्या कम है। उन्हीं कर्मचारियों से पार्सल बुकिंंग, क्लाक रूम और टिकट बुकिंग का काम लिया जा रहा है। कुछ कर्मचारी साप्ताहिक अवकाश और छुट्टी पर रहते हैं। आने वाले दिनों में यदि कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि होती है तो स्थिति सामान्य हो जाएगी। - जीएस परिहार, स्टेशन प्रबंधक योगनगरी रेलवे स्टेशनI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें