फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अभिभावक शिक्षक संवाद दिवस आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास, ऋषिकेश में अभिभावक शिक्षक संवाद दिवस आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति और अभिभावक शामिल हुए। इस दौरान कक्षा छह से 12वीं तक के छात्रों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परीक्षा परिणाम उनके अभिभावकों को दिखाया गया। उन्हें छात्राें की शैक्षिक प्रगति से अवगत कराया गया। अभिभावकों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा, संस्कार और नियमित अध्ययन की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नरेंद्र खुराना, गीता कोटियाल, भावना सिंधिया, रश्मि भारद्वाज, सुमेला नेगी, शीतल, रजनी गर्ग, रामगोपाल रतूड़ी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें