जौलीग्रांट पाल मोहल्ला चौक का नाम बदलकर अहिल्याबाई चौक कर दिया गया है। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने संयुक्त रूप से अहिल्याबाई चौक का नया बोर्ड लगाया। इस चौक को लोग भंडारी चौक के नाम से भी जानते हैं। यहां से एक रास्ता, दुर्गा चौक, दूसरा जौलीग्रांट अस्पताल, तीसरा मुश्लिम बस्ती और चौथा पंचायत घर जौलीग्रांट को जाता है। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीणों की सहमति से नाम बदलने का बोर्ड लगाया गया है। इसके बाद बोर्ड बैठक में संबंधित प्रस्ताव पास कर अहिल्याबाई की मूर्ति भी लगाई जाएगी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, सभासद अरुण सोलंकी, आदेश पंवार, केतन गुप्ता, सौरव पाल, मनीष क्षेत्री, प्रवीन पाल,अजय पाल, अंकुर पाल, नीरज प्रजापति, अक्षय पाल, विजय पाल, सोनू गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद