इंडिगो की अधिकांश उड़ानें सोमवार को एयरपोर्ट पहुंची, जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिली है। देहरादून एयरपोर्ट पर इंडिगो की विभिन्न शहरों से आने वाली 13 उड़ानों में से कुल 11 उड़ानें पहुंची। इंडिगो की सुबह दिल्ली से नौ बजे और शाम 5:55 बजे आने वाली उड़ान रद्द रही। इंडिगो की अहमदाबाद, जयपुर, हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली (दो उड़ान), लखनऊ, पुणे, बंगलूरू, मुंबई, जयपुर की उड़ाने एयरपोर्ट पहुंची। इसके अलावा एअर इंडिया मुंबई (दो उड़ान), एअर इंडिया एक्सप्रेस बंगलूरू, एअर इंडिया दिल्ली अपने निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंची।