फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर स्कूलों में शुरू हुई प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दही हांडी फोड़ और - प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन




श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर स्कूलों में प्रतियोगिता के आयोजन शुरू हो गए। सोमवार को स्कूलों में कई प्रतियोगिताएं हुई।

ढालवाला स्थित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता हुई। सोमवार को प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई। बाल वर्ग (कक्षा छह से आठ) में कक्षा आठ की टीम विजयी रही। टीम में आशीष रतूड़ी, विपिन विपिन, देवांग, गौरव, पीयूष, अंकित, अंशुल पंवार, तेजपाल, हिमांशु रावत, सत्यम, युवराज, शंकर, केशव, अरुण, कार्तिक, रोहित नेगी, आदित्य, ऋषभ शामिल रहे। वहीं किशोर वर्ग (कक्षा नौ व 10) में कक्षा नौ की टीम विजय रही। टीम में शनि, आयुष मैठाणी, विपुल, सचिन रावत, अभिषेक, दीपक ठाकुर, अक्षत, संचित, साहिल, प्रियांशु, अनमोल, सागर, रितेश, अभिनव, शुभम शर्मा, मोहित, सचिन जोशी शामिल रहे।
विज्ञापन




प्रतियोगिता की विजेता टीमों को विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने सम्मानित किया। कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों के अंदर रचनात्मक व प्रभावी गुणों का विकास होता है। छात्रों के साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इस मौके पर प्रबंधक हर्षमणि व्यास, अनीता भट्ट, नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील राजपूत, आशीष चौहान, विशन सिंह नेगी, नरेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें