- डीएल टेस्ट, लाइसेंस और चालान जमा कराने पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा मायूस
ऋषिकेश। अपनी 12 सूत्री मांगों के लिए मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के देहरादून में आयोजित बैठक में शामिल होने के कारण परिवहन, विभाग, पशुपालन सहित अन्य विभागों में कामकाज प्रभावित रहा। एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों की अनुपस्थित होने के कारण डीएल टेस्ट, नए वाहनों का पंजीकरण, चालान संबंधी औपचारिकता का काम ठप रहा। एआरटीओ पहुंचने लोगों को बिना काम करार लौटना पड़ा। ग्रीन कार्ड काउंटर खुला रहने से यात्रियों और यात्रा पर जाने वाले लोगों को राहत मिली। कई कार्यालयों में उपनल और संविदा कर्मचारी व्यवस्थाएं संभालते नजर आए। वहीं मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियाें के हड़ताल पर जाने से पशुपालन और अन्य विभागाें में काम प्रभावित रहा। एआरटीओ कार्यालय से करीब 19 ग्रीन कार्ड बनाए गए। एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह कटारिया ने बताया कि मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से काम प्रभावित रहा। वहीं ग्रीन कार्ड बनते रहे।