फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दो किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने दो किलो 154 ग्राम अवैध गांजा की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम ने मनसा देवी से खांड गांव के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूटी में सवार संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। गली नंबर-21 सर्वहारा नगर काले की ढाल आईडीपीएल निवासी अनिल नाथ (38) के पास स्कूटी से दो किलो 154 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी के वाहन को सीज कर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें