ढालवाला। नगर पालिका मुनि की रेती ने स्वच्छता ही सेवा के तहत सेवा संकल्प अभियान और जनभागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को एक दिन, एक घंटा, एक साथ अभियान चलाया। सभी वार्डों और सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक श्रमदान व स्वच्छता अभियान किया गया। शुभारंभ जानकी सेतु पर स्वच्छता की शपथ के साथ हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में सभासदों, अधिकारी-कर्मचारियों, पर्यावरण पर्यवेक्षकों, पर्यावरण मित्रों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने अभियान में भाग लिया। पालिका ने विभिन्न वार्डों के लिए टीमें गठित कर सार्वजनिक स्थलों, मार्गों और नालियों की सफाई, कूड़ा एकत्रीकरण और स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां संचालित कीं। नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और कचरे को अलग-अलग कर पालिका के कूड़ा संग्रहण वाहन को देने की अपील की गई। अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कृषाली, स्वास्थ्य लिपिक आकाश प्रधान सहायक कैलाश सेमवाल, कनिष्ठ लिपिक अनुज, अमित नेगी और संजय मौजूद रहे।