स्मैक तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर तीन पानी पुलिया फ्लाईओवर के समीप निर्मल आई अस्पताल की ओर जा रहे एक व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी ली। उसके पास से एक पुड़िया में 30.05 ग्राम स्मैक बरामद की। प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने कहा कि युवक की पहचान आजमगढ़ नरौली कोतवाली मऊ उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी चंद्रेश्वर नगर गली नंबर 14 ऋषिकेश अमन के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।