फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एयरपोर्ट पर टर्मिनल के सामने कार्गो क्षेत्र में दिखा गुलदार, हड़कंप मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसीसीटीवी में कैद हुई गुलदार की गतिविधियां, यात्रियों और एयरपोर्ट कर्मियों की सुरक्षा को लेकर खतरा
विज्ञापन

I

I
I

Iवन विभाग अलर्ट, सूचना पर निरीक्षण किया, लेकिन भाग गया गुलदारI

देहरादून एयरपोर्ट पर एक बार फिर गुलदार दिखने से हड़कंप मचा है। गुलदार की चहलकदमी एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। एयरपोर्ट पर कार्गो क्षेत्र में गुलदार घुसने की सूचना पर थानो वन विभाग की टीम ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया।

गुलदार की चहलकदमी की घटना बीती रात करीब 11:30 बजे की है। एक गुलदार एयरपोर्ट के अंदर टर्मिनल के सामने कार्गो क्षेत्र में दो कुत्तों के पीछे तेजी से भागता कैमरे में कैद हुआ है। हालांकि, दोनों कुत्ते गुलदार की पहुंच से दूर चले गए और गुलदार उनको ढूंढता दिख रहा है। गुलदार की गतिविधियां सीसीटीवी में कैद होने से एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मचा है। देहरादून एयरपोर्ट पर रात तक फ्लाइटों की आवाजाही रहती है। आजकल खराब मौसम के कारण फ्लाइटें देर रात तक एयरपोर्ट पहुंच रही हैं। ऐसे में कभी भी हवाई यात्रियों की जान को गुलदार से खतरा हो सकता है।
विज्ञापन




एयरपोर्ट के अलावा जौलीग्रांट, हिमालयन अस्पताल और विश्वविद्यालय, बागी, कोठारी मोहल्ला, आदर्शनगर वासियों में देर रात तक आवाजाही रहती है। ऐसे में स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के लिए भी गुलदार खतरा बना है। एयरपोर्ट पर इंडिगो के स्टेशन मैनेजर ने एयरपोर्ट निदेशक को कार्गो क्षेत्र में गुलदार घुसने की सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम पहुंची, हालांकि गुलदार तब तक चला गया।





Iजुलाई में एयरपोर्ट बाउंड्री के पास गोवंश का किया था शिकारI

15 जुलाई को गुलदार ने एयरपोर्ट चहारदीवारी के पास गोवंश काे मार दिया था। तब गुलदार जौलीग्रांट, आदर्शनगर, सैनिक मोहल्ला, हिमालयन अस्पताल परिसर आदि में काफी दिनों तक दिखाई दिया। करीब चार साल पहले भी एयरपोर्ट परिसर के अंदर भूमिगत पाइप से एक गुलदार को वन विभाग ने रेस्क्यू किया था। वहीं, 14 सितंबर 2021 की रात एक हाथी एयरपोर्ट की बाउंड्रीवॉल तोड़कर एयरपोर्ट के अंदर घुस गया था। एयरपोर्ट पर पिंजरे में अब तक कई सियार भी कैद हो चुके हैं।

I
I

I
I

Iएयरपोर्ट परिसर में गुलदार दिखने की सूचना मिली है। जिस पर उनकी टीम ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। हालांकि, गुलदार पहले ही भाग गया। गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और उसे पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे। - एनएल डोभाल, रेंजर थानों वन रेंजI
विज्ञापन






एयरपोर्ट टर्मिनल के पास कार्गो क्षेत्र में बीती रात एक गुलदार सीसी कैमरे में कैद हुआ है। एयरपोर्ट कर्मियों और हवाई यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गुलदार को जल्द पकड़ा जाना जरूरी है। - प्रभाकर मिश्रा एयरपोर्ट निदेशक देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें