जौलीग्रांट। जिलाधिकारी आशीष चौहान के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम द्वारा भानियावाला, जौलीग्रांट क्षेत्र में रेस्टोरेंट से चटनी, पानी आइसक्रीम आदि के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जौलीग्रांट और भानियावाला आदि स्थानों पर रेस्टोरेंट से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।