राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से 98वें स्थापना दिवस पर नगर में शस्त्र पूजन आयोजित किया गया। सभी ने देश की मजबूती का संकल्प लेते हुए हिंदू समाज को जागरूक बनने का आह्वान किया। मंगलवार को विजयदशमी के उपलक्ष्य में मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश रोड पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शस्त्र पूजन आयोजित किया। भगवा ध्वजा फहराकर आरएसएस के संस्थापक डॉ. बलिराम हेडगेवार को पुष्पाजंलि अर्पित की गई। मुख्य वक्ता अनुराग मिश्रा ने कहा कि साल 1925 को विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी। कहा कि संघ का उद्देश्य व्यक्तित्व निर्माण करना है। जिससे व्यक्ति एक जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे सके। कहा कि हमें प्रतिदिन शाखा में जाना चाहिए। जिससे अच्छे समाज के निर्माण कर भारत को परम वैभव तक पहुंचाया जा सके। शस्त्र पूजन में विभाग व्यवस्था प्रमुख संपूर्णानंद थपलियाल, नगर कार्यवाह सुभाष कृषाली, संस्कार भारती अध्यक्ष ईश्वरचंद अग्रवाल, सियाराम गिरी, अभिषेक अग्रवाल, आनंद गुप्ता, कैलाश मित्तल, आयुष काला, दीपांकर, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।