भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को विधायक बृजभूषण गैरोला ने नगर में वॉल पेटिंग अभियान चलाया। दीवारों पर पेंटिंग से लोगों से आगामी चुनाव में भाजपा के साथ के लामबंद होने का आह्वान किया।
लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने वॉल पेंटिंग अभियान चलाया। दीवारों पर विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखकर लोगों से भाजपा के साथ जुड़कर काम करने की अपील की। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि भाजपा जनहित के काम कर रही है। इस दौरान भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, मनमोहन नौटियाल आदि मौजूद रहे।
Iमाय फर्स्ट वोट फॉर मोदी अभियान की हुई शुरूआतI
भाजपा युवा मोर्चा की ओर से शनिवार को माय फर्स्ट वोट फॉर मोदी अभियान की शुरूआत हुई। आयोजित होने वाले युवा मतदाता कार्यक्रम के लिए भाजयुमो प्रदेश सचिव हिमांशु चमोली संयोजक और सुबोध नौटियाल सह संयोजक बनाए गए है। भाजयुमो माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह ने बताया कि माजरी ग्रांट में 25 जनवरी को युवा मतदाता कार्यक्रम प्रस्तावित है। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष लखबीर सिंह, खुशपाल सिंह, सतविंदर सिंह, निशांत सिंह, राकेश रतूडी, हरदीप सिंह, बलजीत सिंह, विवेक, जय जोशी, कार्तिक, अमन और अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
सर्दी से बचने को अलाप तापते लोग । संवाद