जौलीग्रांट के कोठारी मोहल्ले में डेंगू का मरीज मिलने पर नगर पालिका की टीम ने क्षेत्र में फॉगिंग अभियान चलाया। मोहल्ले में उन स्थानों पर साफ-सफाई कर दवा का छिड़काव भी किया गया, जहां पानी जमा था।
बुधवार को नगर पालिका डोईवाला को स्वास्थ्य विभाग से कोठारी मोहल्ले में डेंगू मरीज मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पालिका की टीम ने पूरे क्षेत्र में फॉगिंग कर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया। मोहल्ले के घरों में सघन अभियान चलाकर मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया। कोठारी मोहल्ला स्थित नेचर अनुसंधान केंद्र में भी डेंगू का लार्वा पाए जाने पर दवा का छिड़काव कराया गया।इस मौके पर सफाई निरीक्षक सचिन रावत, सुपरवाइजर तपस, शिवा, विनोद, अरुण, राजेश भट्ट, विजेंदर, दिनेश आदि मौजूद रहे।