फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को करें दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
I- अखिल भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

I

I
I

I- आठ जनवरी को निकायों के आयुक्तों को देंगे ज्ञापन, 15 को सचिवालय मार्चI

अखिल भारतीय मजदूर संघ के उत्तराखंड प्रभारी विशाल बिरला की ओर से शहरी विकास सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को शासन गंभीरता से नहीं ले रहा है। जिसका खामियाजा सफाई कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है।

शुक्रवार को भेजे ज्ञापन में सफाई कर्मियों ने कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन की रूपरेखा भी तय कर ली गई है। जिसके तहत आठ जनवरी को प्रत्येक नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के आयुक्त और अधिशासी अधिकारी को सफाई कर्मचारियों की ओर से सामूहिक हस्ताक्षर युक्त पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन




11 जनवरी को सुबह 11:30 से 12:00 बजे तक काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे। 12 जनवरी की शाम 5:30 बजे तक डॉ. ललित मोहन रयाल कमेटी की सिफारिश लागू न किए जाने पर प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया जाएगा। सफाई कर्मियों की बस्ती में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन


15 जनवरी को प्रत्येक कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ देहरादून नगर निगम से सचिवालय तक मार्च करेंगे। मुख्य मांगों में सफाई कर्मचारियों का नियमितीकरण किए जाने, मृतक आश्रित पदों पर वन टाइम सेटलमेंट, डॉ. ललित मोहन रयाल कमेटी की सिफारिश लागू करने, सामूहिक बीमा हेतु रिवाल्विंग फंड का निर्माण करने, पदोन्नति के मानकों में शिथिलीकरण करने, कर्मचारियों की संख्या बढ़ाए जाने आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें