फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नीलकंठ में अव्यवस्था पर अधिकारियों को फटकार

Sat, 06 Jun 2026 03:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ मेले से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला के निरीक्षण में नीलकंठ धाम में मंदिर मार्ग पर फैली अव्यवस्थाएं सामने आईं। सबसे गंभीर स्थिति शौचालयों की मिली, जहां लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद पानी की व्यवस्था तक नहीं हो सकी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुुटोला ने नीलकंठ क्षेत्र में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत पार्किंग परिसर में करीब पांच वर्ष पूर्व पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित 10 सीटर शौचालय पूरी तरह अनुपयोगी मिला। पानी का कनेक्शन न होने के कारण यह शौचालय श्रद्धालुओं के किसी काम नहीं आ रहा है। शौचालय के टूटे हुए दरवाजों और बदहाल स्थिति को देखकर अध्यक्ष ने अधिकारियों को फटकार लगाई और तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। स्थानीय दुकानदारों ने जिला पंचायत अध्यक्ष बुटोला को बताया कि जिला पंचायत पार्किंग से नीलकंठ मंदिर तक पांच स्थानों पर शौचालय बनाए गए हैं, लेकिन पानी नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें