फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: समिति ने विधायक से की सड़क निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसड़क निर्माण नहीं होने से कई गांवों का टूट जाता है संपर्कI
विज्ञापन


गंगा भोगपुर विंध्यवासिनी ऑल वेदर रोड समिति के पदाधिकारियों ने यमकेश्वर तालेश्वर विन्ध्यवासनी घाटी की समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक रेनू बिष्ट के निवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान समिति पदाधिकारियों ने उन्हें क्षेत्रीय समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों के समक्ष सड़क निर्माण की मांग रखी।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि तालेश्वर-विन्ध्यवासनी घाटी में स्थायी सड़क नहीं होने के कारण कई क्षेत्रों का संपर्क कट जाते हैं। बरसात के चार महीने तो ताल और त्याड़ो नदी के उफान पर होने से यह क्षेत्र का संपर्क कट जाता है। पार्क और वन कर्मचारी जान जोखिम में डालकर यहां बरसात में काम करते हैं। सड़क नहीं होने से बुकंडी निवासी एक युवक को अपनी जान तक गवांनी पड़ी। इस बार बरसात में करीब एक माह तक यह क्षेत्र चारों ओर संपर्क से कट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां ग्रामीणों के खाने तक के लाले पड़ गए थे। कहा वर्ष 1951 से यह सड़क कौड़िया-कंटराह वन मार्ग के नाम से जानी जाती थी। यह क्षेत्र की ऐतिहासिक सड़क है। यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने कहा कि वह इस समस्या को वन्यजीव बोर्ड के सामने पेश करेगी। इस मौके पर सत्यपाल रावत, हरीश कंडवाल, राजपाल सिंह धमांदा, गब्बर सिंह असवाल, मुकेश जोशी, एसपी जोशी, नीरज कुकरेती, परमिंदर रावत, अंजना कंडवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें