फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ओबीसी मोर्चा के मंडल प्रवास में भाजपा की मजबूती पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत मुनिकीरेती मंडल में बैठक आयोजित की गई। भाजपा ओबीसी मोर्चा के टिहरी जिला महामंत्री चंद्रशेखर पैन्यूली ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। साथ ही विपक्ष की ओर से किए जा रहे दुष्प्रचार का जनता के बीच तथ्यों के आधार पर जवाब दें। बैठक में मुनिकीरेती-ढालवाला के मंडल अध्यक्ष भगवती काला और ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष शारदी कुड़ियाल ने चंद्रशेखर पैन्यूली का स्वागत किया। इस मौके पर नामित सभासद राजकुमारी जखमोला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनीता नेगी, मंडल महामंत्री निर्मला पंवार, सचितानंद पैन्यूली, सूरज रावत, शैला सेमवाल, नीता बगियाल, राजकुमारी कुड़ियाल, पुष्पा जोशी, विजयलक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें