टैक्स बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को राज्यकर कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष राकेश गुप्ता व टैक्स बार एसोसिएशन के संरक्षक डीएन अग्रवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुकरेती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एच उपाध्याय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार राजपाल, सचिव योगेश ब्रेजा, सह-सचिव मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज कौशिक, कार्यालय प्रभारी मनमंथन मृत्युंजय लखेड़ा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुकरेती ने बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष राकेश गुप्ता के समक्ष अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को रखा। समारोह में पूर्व अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, पूर्व सचिव महेश नारायण पाण्डेय, जितेन्द्र अग्रवाल, अरुण गुप्ता, पीके चटर्जी, अमित गुप्ता, जितेन्द्र सिंह भण्डारी, विकास ग्रोवर आदि मौजूद रहे।