फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एनएसयूआई व युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला

Fri, 08 May 2026 02:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के विरोध में एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने हरिद्वार रोड स्थित कोयल घाटी तिराहा पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।पुतला दहन के बाद एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यह कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल है। जाटव ने अंकिता भंडारी प्रकरण के बाद भी महिलाओं की सुरक्षा पर ठोस कदम न उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की। युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा ने भी सुरक्षा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यदि सत्ता से जुड़े लोग अपराधों में शामिल होंगे तो न्याय की उम्मीद किससे की जाएगी। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रवि थापा और महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस हिमांशु कश्यप ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल बयानबाजी कर रही है, जबकि अपराध बढ़ रहे हैं।एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने पीड़िता को न्याय दिलाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक संरक्षण के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने इस घटना में शामिल सभी लोगों को फांसी की सजा देने की मांग दोहराई। उन्होंने प्रदेश में महिला सुरक्षा की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर सन्नी प्रजापति, विशाल स्नेह, सौरभ वर्मा और माधवेंद्र मिश्र, अभिषेक कुमार, आयुष तड़ियाल, मानव रावत और शिवानी नेगी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें