ऋषिकेश। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में मंगलवार को एनएसएस स्वयंसेवियों ने परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को जागरूक किया। एनएस कार्यक्रम अधिकारी पर्यावरणविद् डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी के नेतृत्व में चले इस अभियान में झाड़ियों की कटाई की गई। प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने पूरे परिसर को साफ किया। डॉ. सोनी ने कहा कि बरसात में घर और स्कूल के आसपास उगी झाड़ियां विषैले सांप, बिच्छू और कीड़े-मकोड़ों का घर बन जाती हैं। कई बार तेंदुआ और बाघ जैसे जंगली जानवर भी इनमें छिप जाते हैं। इसलिए समय-समय पर परिसर की सफाई करना बहुत जरूरी है। इस दौरान मनोज गुप्ता, दिवाकर नैथानी, बद्री प्रसाद सती सहित दर्जनों शिक्षक और एनएसएस के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।