आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयंसेवियों ने गढ़वाली नृत्य, लक्ष्य गीत, एकल गीत, स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक आदि प्रस्तुत किए। पीएम श्री इंटर कॉलेज आईडीपीएल के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद नौटियाल ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि एनएसएस शिविर हमें भाईचारा स्व प्रेम और अनुशासित जीवन जीना सिखाता है। इन सात दिनों में आप सभी को अपने घर परिवार से दूर रहकर एक सुंदर भाईचारा निभाना होगा और समाज को एक सही संदेश देना होगा। मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि एनएसएस कैंप हमें स्व अनुशासन सिखाता हैं। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद नौटियाल ने कहा कि हमें शिविर के दौरान स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखना होगा। कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल रतूड़ी ने बताया कि शिविर में 50 स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग किया है। स्वयंसेवी लगातार सात दिनों तक आईडीपीएल के भिन्न-भिन्न स्थानों पर जाकर साक्षरता, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता और मतदान जागरूकता के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर रामगोपाल रतूड़ी, संदीप कुमार, कांता प्रसाद देवरानी, राजेश शर्मा, जितेंद्र यादव, रीना पाटिल, नीतिका आदि मौजूद रहे।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ