ऋषिकेश। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र इकाई की ओर से 58वां राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। प्रथम सत्र की शुरुआत स्वच्छता ही सेवा 2026 पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता अभियान से हुई। एक दिवसीय शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने दो क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक इकट्ठा किया और परिसर से गाजर घास का उन्मूलन कर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वयंसेवकों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राजेश कोठियाल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना मात्र एक नाम नहीं है बल्कि यह छात्र-छात्राओं में सेवा भावना और राष्ट्र सेवा की संकल्पना स्थापित करने का एक सशक्त और उचित माध्यम है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेश चंद बलोदी, मनोज कुमार गुप्ता, शगुन, पलक, गौरी शर्मा, पीयूष आदि उपस्थित रहे। संवाद