I
I
I
I- पशुओं के कान के टैग से होगी पशुपालक की पहचान
I
I
I
I- पशुओं को दूसरी जगह से वाहनों में छोड़ने पर लगेगी रोकI
अब पशुओं को सड़कों पर छोड़ने वालों पर नगर निगम शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। एक सप्ताह तक अलग-अलग वार्डों में पशुओं को सड़कों से घर ले जाने के लिए उद्घोषणा की जाएगी। उसके बाद जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को शहर में बढ़ती लावारिश पशुओं की संख्या, दुर्घटनाग्रस्त पशुओं को लेकर नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम की ओर से एक सप्ताह तक निगम क्षेत्र में जनजागरुकता के लिए माइक से मुनादी की जाएगी। जिन लोगों ने अपने पशुओं को सड़कों पर छोड़ा है उनसे पशुओं को सुरक्षित अपने घर ले जाने को कहा जाएगा।
एक सप्ताह के बाद पशुओं के कान में रजिस्ट्रेशन टैग के आधार पर संबंधित पशुपालक की पहचान कर पांच हजार का चालान काटा जाएगा। अर्थ दंड न दिए जाने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्रम एवं गोशाला संचालकों से भी अपने पशुओं को सड़क पर न छोड़ने की अपील की।
साथ ही दूसरे स्थानों से लावारिश पशुओं को वाहनों में लादकर बाजार के पास छोड़ने वालों पर कार्रवाई के लिए वन विभाग और पुलिस विभाग को पत्र लिखने की बात कही। बैठक में जीडी जोशी, उत्तम रमोला, विनोद जुगलान, पंकज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।