रानीपोखरी के नागाघेर गांव में चंदन के तीन पेड़ काटे जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि रानीपोखरी के सारंघरवाला पंचायत के बैरागड़ा गांव से तस्कर चंदन के तीन पेड़ काटकर ले गए। चंदन तस्करों ने स्वचालित आरी से बैरागड़ा गांव में श्यामचंद के खेत से दो से ढाई फीट गोलाई के दो चंदन के पेड़ काट डाले। पास में ही रमन सिंह के खेत से भी करीब डेढ़ फीट गोलाई का एक चंदन का पेड़ काटा गया है। तीनों पेड़ों की लकड़ी लेकर तस्कर फरार हो गए हैं।
श्यामचंद के पुत्र केवटचंद ने कहा कि सुबह जब वो घूमने गए तो उन्हें अपने खेत में चंदन के कटे हुए पेड़ दिखाई दिए। कहा कि तस्कर उनके यहां से दो और एक पेड़ अन्य के यहां से काटकर ले गए हैं। उनके खेत में दो अन्य पेड़ों पर भी आरियां चलाई गई हैं लेकिन वो पेड़ अभी भी आधे कटे हुए खेत की बाड़ में खड़े हैं। कहा कि रानीपोखरी में गांवों में अब तक दर्जनों चंदन के पेड़ काटे जा चुके हैं। जबकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस व वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है।
I
I
Iबारिश के मौसम में अधिक होता है पेड़ों का कत्लI
बारिश में वन तस्कर और चंदन तस्कर सक्रिय हो जाते हैं। पिछले दो दिनों से लगातार क्षेत्र में बारिश हो रही है। जिसका फायदा उठाकर चंदन तस्करों से रानीपोखरी क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक पेड़ों का कत्ल किया है।
Iफल पट्टी में खड़ा हो गया कंक्रीट का जंगल
I
बेहतर मौसम, रसीले फलों और दूसरे कारणों से अंग्रेज काफी साल तक भोगपुर में रहे हैं। लेकिन राज्य गठन के बाद रानीपोखरी न्याय पंचायत के गांवों में अंधाधुंध प्लाटिंग और निर्माण कार्यों के लिए बगीचे खत्म होते चले गए। अब नाममात्र के बगीचे ही बचे हुए हैं।
दो दशक पहले तक रानीपोखरी में करीब ढाई से तीन हजार बीघा तक आम व लीची के बगीचे हुआ करते थे। पूर्वजों के लगाए हुए आम के बड़े-बड़े दरख्त सड़कों के किनारे हुआ करते थे। ये सब अवैध प्लाटिंग की भेंट चढ़ गए हैं। अब मात्र 400 बीघा के करीब ही बगीचे बचे हुए हैं। - नरेंद्र चौहान, किसान एवं सचिव लायंस क्लब रानीपोखरी
रानीपोखरी में चंदना के पेड़ काटे गए हैं। लेकिन इन पेड़ों को नए शासनादेश में छूट प्रजाति में डाला गया है। जिस कारण वन विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इस मामले में पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। संरक्षित प्रजाति के पेड़ काटे जाने पर वन विभाग कार्रवाई करती है। - एनएल डोभाल, रेंजर थानो रेंज
नागाघेर में पेड़ काटे जाने को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है। जिस पर पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। - संदीप कुमार थानाध्यक्ष रानीपोखरी