फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अब पहाड़ की जेल में भी कैदियों पर रहेगा तीसरी आंख का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Iपौड़ी, टिहरी व चमोली के जिला कारागार में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरूI

अब पहाड़ी जनपदों की जेल में बंद कैदियों की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रहेगी। इसके लिए इन जनपदों के जिला कारागारों में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए शासन ने कार्यदायी संस्था विद्युत यांत्रिकी खंड लोनिवि ऋषिकेश को बनाया है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य अगले वर्ष जनवरी तक रखा गया है।

राज्य के गृह विभाग के निर्देश पर राज्य भर के कारागारों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पौड़ी, टिहरी व चमोली के जिला कारागारों में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कार्यदायी संस्था ने सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर दी हैं।
विज्ञापन


संबंधित कारागारों के अधीक्षकों ने कार्यदायी संस्था की ओर से दिए गए डिजाइन भी स्वीकृत कर लिए हैं। इन तीनों जेलों में करीब दो करोड़ से अधिक की लागत से उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। जेलों में यह कैमरे बैरक, लॉबी, जेल की दीवारों के आसपास व कॉमन एरिया आदि में लगाए जाएंगे।



कार्यदायाी संस्था के अधिकारियों ने बताया के पौड़ी जेल में 42, चमोली जेल में 71 व टिहरी जेल में 102 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इन कैमरों में 90 दिन की फुटेज रिकॉर्ड रहेगी। कैमरे लगाने के दो वर्ष बाद तक कार्यदायी संस्था देखरेख व मरम्मत का कार्य भी करेगी। उच्च गुणवत्ता वाले एक सीसीटीवी कैमरे की कीमत करीब 40 हजार या इससे अधिक बताई जा रही है।

Iपौड़ी जेल में प्राथमिकता से कार्य शुरू करने के आदेशI

इन दिनों पौड़ी जेल में कुख्यात सुनील राठी भी कैद है। इसलिए शासन ने कार्यदायी संस्था को प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत यांत्रिकी खंड लोनिवि के अधिशासी अभियंता पंकज नयाल ने कहा कि यहां कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


Iकोट,,,,
I

I- पौड़ी, टिहरी व चमोली के जिला कारागारों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की औपचारिकताएं पूर्ण हो गई हैं। पौड़ी व चमोली में सामान भी पहुंच चुका है। अगले वर्ष जनवरी तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। -पंकज नयाल, अधिशासी अभियंता, विद्युत यांत्रिकी खंड लोनिवि ऋषिकेशI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें