फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मनोनीत सदस्यों ने ली शपथ

Sun, 20 Sep 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ढालवाला। तपोवन नगर पंचायत में मनोनीत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नवनियुक्त सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी मनोनीत सभासदों को शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नगर पंचायत के समग्र विकास और क्षेत्रवासियों की उम्मीदों को पूरा करने में सभी मनोनीत सदस्यों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने नवनियुक्त सदस्यों का आह्वान किया कि वे जनहित को सर्वोपरि रखते हुए क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण समर्पण, पारदर्शिता और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें