योगनगरी रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट के लिए अब यात्रियों को लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। स्टेशन पर एटीवीएम लगाई गई है। जिससे यात्री अनारक्षित टिकट ले सकते हैं। यात्रियों को अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए टिकट काउंटर पर लंबी लाइन न लगानी पड़े, इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर लगी एटीवीएम मशीनों की संख्या में वृद्धि की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में पहले 21 स्टेशनों पर 43 एटीवीएम मशीनों को 50 सुविधाकर्ता (फैसिलिटेटर) संचालित कर रहे थे। एटीवीएम मशीन की सुविधा को मंडल के आठ स्टेशनों (योगनगरी ऋषिकेश, आंझी शाहबाद, धामपुर, राजा का सहसपुर, बिजनौर, पितांबरपुर, पिलखुवा, आंवला) पर भी शुरू किया गया है I अब मंडल के कुल 29 स्टेशनों पर 68 एटीवीएम मशीनें स्थापित कर 69 सुविधाकर्ता द्वारा अनारक्षित टिकट की सुविधा प्रदान की जा रही है। एटीवीएम मशीन में डिजिटल माध्यम से टिकट प्राप्त करने की सुविधा भी उपलव्ध है।