फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नो फेसबुक, नो इंस्टा... राघव चोपड़ा का सिर्फ पढ़ाई से नाता

Fri, 01 May 2026 02:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
ऋ​षिकेश प​ब्लिक स्कूल के हाईस्कूल टॉपर छात्र राघव चोपड़ा को मिठाई ​खिलाते परिजन। स्रोत जागरूक प
विज्ञापन

विज्ञापन
आईसीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के छात्र राघव चोपड़ा ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। राघव ने विज्ञान विषय में 100 ए, हिंदी में 100 ए, कंप्यूटर में 100 ए, सामाजिक विज्ञान में 99 और अंग्रेजी में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। अभिराम धाम गली नंबर 8 हनुमंत पुरम गंगानगर ऋषिकेश निवासी राघव चोपड़ा ने बताया कि उनके पिता राजन चोपड़ा एक गारमेंट्स के व्यापारी हैं। मां मोनिका चोपड़ा गृहिणी हैं। उनकी एक बड़ी बहन है जो वर्तमान में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने बताया कि इंजीनियर बनना उनका सपना है। उन्होंने सेल्फ स्टडी से यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनकी फेसबुक, इंस्टाग्राम में कोई आईडी नहीं है। वह केवल यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें