वरिष्ठ आईपीएस निवेदिता कुकरेती को एसडीआरएफ उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। निवेदिता कुकरेती ने सरदार पटेल भवन, देहरादून में पुलिस उपमहानिरीक्षक एसडीआरएफ के पद का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के बाद सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। सेनानायक ने उन्हें संगठनात्मक संरचना, कार्यप्रणाली, वर्तमान तैनाती, उपलब्ध संसाधनों, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा राज्य में आपदा प्रबंधन से जुड़ी प्रमुख गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।