19 रानीपोखरी में कथा से पूर्व कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत-आयोजक
ऋषिकेश। रानीपोखरी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। ग्राम डांडी बड़कोट भगवती सदन में आयोजित इस अवसर पर व्यासपीठ पर विराजमान नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने अपने प्रवचन से भागवत का श्रद्धालुओं को रसपान करवाया। उन्होंने बताया कि फल स्वयं भगवान हैं। मानव जीवन ईश्वरीय अनुग्रह है। यह धर्म की सिद्धि, अस्तित्व के जागरण और सत्य की प्राप्ति के लिए हमें मिला है। सत्य केवल शब्द नहीं, बल्कि आत्मा की अभिव्यक्ति है। सत्य बोलना मात्र नैतिकता का पालन नहीं है। यह जीवन जीने की आध्यात्मिक विधि है। मौके पर समिति के प्रवक्ता प्रभात पंवार, साध्वी मां देवेश्वरी, शकुन्तला मनवाल, सुमति सिलस्वाल, आचार्य दामोदर नौडियाल, महावीर पंत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद