फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Rishikesh: नवजातों के इलाज में मिलेगी सुविधा, बन रहा 42 बेड का निक्कू-पिक्कू वार्ड, भवन तैयार

Fri, 23 Jun 2023 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) में अभी 15-15 बेड का निक्कू-पिक्कू वार्ड है। बेड की संख्या कम होने के कारण छोटे बच्चों के इलाज में दिक्कत आती थी, जिसे देखते हुए अब यहां 42 बेड का नया निक्कू-पिक्कू वार्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) में एक और नया निक्कू व पिक्कू वार्ड शुरू होगा। वार्ड के लिए भवन तैयार हो गया है। जल्द ही यहां बेड व उपकरण स्थापित किए जाएंगे। संस्थान प्रबंधन का कहना है कि एक या दो माह के भीतर वार्ड का संचालन शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) में अभी 15-15 बेड का निक्कू-पिक्कू वार्ड है। बेड की संख्या कम होने के कारण छोटे बच्चों के इलाज में दिक्कत आती थी, जिसे देखते हुए अब यहां 42 बेड का नया निक्कू-पिक्कू वार्ड बनाया जा रहा है। इसके लिए 9 करोड़ की लागत से एम्स परिसर में भवन बनकर तैयार हो गया है। संस्थान प्रबंधन का कहना है कि उक्त वार्ड के संचालन से सबसे अधिक फायदा उन बच्चों को होगा जो अन्य अस्पतालों में जन्म लेने के बाद रैफर होकर यहां पहुंचते हैं।

अभी तक बेड की कमी होने से इन बच्चों के इलाज में परेशानी होती थी। नया वार्ड बन जाने के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी। वहीं पुराना वार्ड भी संचालित होता रहेगा, ऐसे में अब एम्स के निक्कू-पिक्कू वार्ड में बेड की संख्या 72 हो जाएगी।
विज्ञापन


एनएचएम के सहयोग से 42 बैड का पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड बन रहा है। वार्ड में निक्कू व पिक्कू बेड संचालित किए जाएंगे। पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड के लिए भवन निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। जल्द उपकरण भी स्थापित कर लिए जांएगे। एक दो माह के भीतर वार्ड का संचालन शुरु करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रो. मीनू सिंह, कार्यकारीनिदेशक, एम्स ऋषिकेश।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें