ऋषिकेश। स्वामी ओंकारानंद मांटेसरी स्कूल अमितग्राम गुमानीवाला में नवनिर्वाचित स्कूल काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित छात्र नेताओं को बैज और सैश पहनाए गए। छात्रों ने ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाने की शपथ ली। प्रधानाचार्या पूजा उनियाल ने छात्रों को उदाहरण बनकर नेतृत्व करने और विनम्रता से सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आरपी भट्ट ने सभी युवा नेताओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूजा उनियाल, सुनीता उपाध्याय, भुवनेश्वरी कलूड़ा, आशा नेगी आदि उपस्थित रहे। संवाद