फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मेहंदी प्रतियोगिता में नेहा गैरोला प्रथम

Sat, 28 Feb 2026 02:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
एमआईटी ढालवाला में मेहंदी प्रतियोगिता में उप​स्थित छात्राएं-स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ढालवाला में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन आरती पाल और डॉ. अनीता की ओर से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति तथा सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक, अरबी तथा आधुनिक डिजाइनों के माध्यम से अपनी कला कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बीएड विभाग की नेहा गैरोला ने प्रथम, वाणिज्य विभाग की अंकिता ने द्वितीय और फार्मेसी विभाग की गीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विभाग के अंशु यादव, राजेश चौधरी, शिल्पी कुकरेजा, पूजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें