फोटो।
ढालवाला। आस्था की एक और मिसाल सावन में देखने को मिल रही है। बुंदेलखंड निवासी राजकुमार हरिद्वार से 51 लीटर गंगाजल लेकर पैदल नीलकंठ महादेव के लिए निकले हैं। सोमवार सुबह वे जानकी सेतु से निकले हैं। वह कांवड़ के पहले सोमवार को अपनी मंजिल पर पहुंचेंगे। राजकुमार ने कहा कि मन्नत मानी थी भोले से कि 51 लीटर गंगाजल नीलकंठ को चढ़ाऊंगा। इसको पूरा करना है। पैरों में छाले हैं, शरीर थका है लेकिन मन में थकान नहीं है। भोले का नाम लेता हूं तो नई ताकत आ जाती है।