फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की जरूरत : लोकजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गुमानीवाला में पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। इस दौरान एसपी देहात लोकजीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह दी। कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान में सबसे लोकप्रिय मनोरंजन साधनों में से एक है। सभी लोग इसका प्रयोग कर रहे हैं। जिससे इस पर सबसे अधिक धोखाधड़ी के मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का विद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी देहात लोकजीत सिंह व प्रधानाचार्य शिव सहगल ने किया। एसपी लोकजीत सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग पूरे एहतियात के साथ करें।



आजकल सोशल मीडिया पर अक्सर एक मैसेज रिसीव आ रहा है, जो कुछ गिफ्ट या फायदे का वादा करता है और एक लिंक पर क्लिक करने को कहा जाता है। जो इनके बहकावे में आ गया वह ठगी का शिकार हो जाता है। उन्होंने कहा कि आजकल अश्लील सामग्री आदि भेज कर भी ब्लैक मेल किया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसी वीडियो कॉल व चैट से भी बचें। कहा कि किसी अन्य मोबाइल व लैपटॉप पर अपनी गोपनीय आईडी खोलने से बचें। अज्ञात क्यूआर कोड स्कैन करने से बचें। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक को क्लिक न करें।ऐसी फोन काॅल, जिसमें आपकी बैंक संबंधी जानकारी मांगी जा रही हो, उसको साझा न करें।



प्रधानाचार्य शिव सहगल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में श्यामपुर चौकी प्रभारी विनेश कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें