फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सड़क दुर्घटना में मां, बेटी और बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनीलकंठ मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना, एम्स में चल रहा घायलों का उपचारI
विज्ञापन


लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर घट्टूगाड़ के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर नीचे खाई में गिर गया। दुर्घटना में मां, बेटी और बेटा घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए एम्स पहुंचाया। वाहन में चालक समेत चार लोग सवार थे।



थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उन्हें सूचना मिली की नीलकंठ मोटर मार्ग पर घट्टूगाड़ से करीब 10 मीटर पहले एक वाहन खाई में गिर गया है। पुलिस ने वाहन में सवार चालक मोहित (25) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ए-49 राज बाग कॉलोनी दिल्ली, प्रशांत पांडे (34), उसकी बहन अंजली पांडेय (25) और उनकी मां उर्मिला पांडे (55) पत्नी गोपाल पांडे निवासी सी 12 ए महेश नगर जयपुर निवासी घायलों को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उर्मिला और महेंद्र को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। जबकि अंजली और प्रशांत को गुम चोटें आई हैं। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि घायलों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। चालक मोहित ने बताया कि अचानक मोड पर गाड़ी का स्टेयरिंग न कटने के कारण वाहन सड़क से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें