फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रिमझिम फुहारों के साथ नौतपा का समापन

Wed, 03 Jun 2026 02:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की शाम चले तेज तूफान और बारिश के साथ नौपता का समापन हो गया। इस बार नौतपा के नौ दिन काफी कम तापमान और बारिश के साथ पूरे हुए, जिससे लोगों को गर्मी ने परेशान नहीं किया। नौतपा की शुरुआत 25 मई को हुई थी। नौतपा के पहले ही दिन एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान चालीस डिग्री पहुंच गया था, जिससे लग रहा था कि लोगों को आने वाले नौ दिन गर्मी बहुत परेशान करेगी। लेकिन नौतपा के अधिकांश दिन आसमान में बादल छाए रहे या कुछ दिन तूफान के साथ तेज बारिश हुई, जिससे तापमान चालीस तक भी नहीं पहुंचा। तीस मई के दिन तो अधिकतम तापमान गिरकर 26.8 पर पहुंच गया था, जिससे नौपता में दोपहर के वक्त ठंडक का एहसास हुआ। एयरपोर्ट मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें