फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नरेंद्र खुराना को मिला नेशन बिल्डर अवॉर्ड

Sun, 07 Sep 2025 02:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक दिवस के अवसर पर होटल ग्रिल टू चिल में आयोजित समारोह में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास के वाणिज्य प्रवक्ता नरेंद्र खुराना को रोटरी ऋषिकेश रॉयल की ओर से अंग वस्त्र पहनाकर नेशन बिल्डर अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। नरेंद्र खुराना ने कहा कि यह सम्मान हर उस गुरु को समर्पित है जो शिक्षा के माध्यम से समाज का उज्ज्वल भविष्य गढ़ रहा है। कार्यक्रम में दस अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिक्षिका विमला शर्मा रहीं। इस अवसर पर पवन खुराना, राजकुमार बत्रा, रवि प्रकाश, कैलाश सेमवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें