एम्स रोड सब्जी मंडी गेट के आगे टूटा सीवर चैंबर का ढक्कन ।
- फोटो : RISHIKESH
नमामि गंगे- पांच दिन में ही एक ही जगह से सीवर चेंबर के दो ढक्कन टूटे
ऋषिकेश। नमामि गंगे के तहत ऋषिकेश में करोड़ों रुपये के काम हो चुके हैं। इन कामों की गुणवत्ता कैसी होगी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नमामि गंगे की ओर से कोयलघाटी से एम्स तक जो सीवर लाइन बिछाई गई, उसका सीवर चेंबर ढक्कन 20 अक्तूबर की शाम को टूट गया। ढक्कन की गणुवत्ता ऐसी थी की सीमेंट कंकरीट गड्ढ़े में गिर गया और ऊपर सरिया ही सरिया रह गया। ढक्कन बनाने के लिए जो सरिया का जो जाल बनाया गया, उसे तारें भी नाममात्र की लगी थी। अमर उजाला ने 23 अक्तूबर को खबर प्रकाशित की जिसका शीर्षक था --चंद दिनों में जवाब दे गए सीवर चेंबर के ढक्कन--। खबर छपते ही 24 अक्तूबर को जल निगम ऋषिकेश ने ढक्कन बदला दिया, यह ढक्कन एक दिन भी चल पाया। 25 अक्तूबर को ढक्कन भी जवाब दे गया। काली कमली के सामने एम्स रोड पर सीवर की लाइन में लीकेज शुरु हो गया है।
एम्स रोड सब्जी मंडी गेट के आगे 20 तारीख को टूटा सीवर चेंम्बर का ढक्कन ।- फोटो : RISHIKESH