ऋषिकेश। राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी, रायपुर में आयोजित जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में नालंदा शिक्षण संस्थान की सब-जूनियर अंडर-14 बालिका टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय ने पहली बार जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए प्रदर्शन किया। जूनियर बालक और बालिका वर्ग की टीमें भी सेमीफाइनल तक पहुंचीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खुशी, साक्षी, अंशिका चौहान, अंशिका जेठुड़ी, अंबिका, सोनाक्षी, रिया, नंदिनी, शिल्पी, पीहू और वानिका राणा को विद्यालय प्रबंधक महावीर उपाध्याय ने सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों राजीव उपाध्याय, अंकित व टेक सिंह राणा को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।