फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सौर ऊर्जा से जगमगाएगा नगर पंचायत कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक कार्यालय अब सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमगाएगा। नगर पंचायत प्रशासन ने इसके लिए शासन को करीब 10 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। वर्तमान में कार्यालय की बिजली का बिल हर महीने 6-8 हजार रुपये आता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक ने बिजली के बिल की बचत करने के लिए निकाय कार्यालय को सोलर सिस्टम से जोड़ने की योजना बनाई है। योजना के तहत निकाय परिसर में सभी इलेक्ट्रिक उपकरण सोलर सिस्टम से जोड़ दिए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि निकाय कार्यालय में वर्तमान में हर महीने 6-8 हजार रुपये की बिजली खपत हो रही है। इससे बचने के लिए सोलर सिस्टम लगवाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद योजना को धरातल पर साकार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें