फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए पालिका का अभियान शुरू

Mon, 14 Sep 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। नगर के मुख्य बाजारों में फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की ओर से अभियान शुरू कर दिया गया है। सोमवार को अभियान के तहत टीम ने फुटपाथ पर अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की है। इस दौरान फुटपाथ को खाली कराने के लिए मौके पर अनाउंसमेंट कर दुकानदारों और व्यापारियों को जागरूक किया गया। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए यातायात को सुचारु रखने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने शहरों के मुख्य मार्गों और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने की कवायद शुरू कर दी है। पूर्व में भी नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया था। फुटपाथ पर आम लोगों के पैदल आवागमन के लिए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। फुटपाथ पर अतिक्रमण होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और बाजार में यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत ने बताया कि फुटपाथ अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई। अतिक्रमण हटाने के बाद भी यदि किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सफाई निरीक्षक संकेत कुमार, सुपरवाईजर सुरेंद्र कुमार, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें